अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड IOC को पछाड़ कर बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी

नई दिल्ली, मशहूर कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। आरआईएल सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आईओसी) को पीछे छोड़ दिया है। आरआईउएल ने सबसे अधिक आय दर्ज करवाई है। पेट्रोलियम से लेकर खुदरा व्यापार और दूरसंचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैली आरआईएल का 2018-19 में कुल कारोबार 6.23 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जबकि आईओसी ने 31 मार्च 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में 6.17 लाख करोड़ रुपए का एकीकृत कारोबार किया। वित्त वर्ष 2017-18 का मुनाफा हासिल करने के मामले में आरआईएल सबसे आगे रही है। बढ़ते कारोबार के बीच रिलायंस को 39,588 करोड़ रुपए को लाभ हुआ है। जबकि इंडियन ऑइल ने समाप्त वित्त वर्ष में 17,274 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है। करीब एक दशक पहले इंडियन ऑइल के मुकाबले आरआईएल का कारोबार आधा था। लेकिन कंपनी द्वारा दूरसंचार, खुदरा और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में विस्तार करने से उसके कारोबार में तेजी से वृद्धि हुई। आईओसी पिछले साल तक देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी थी। लेकिन इस साल लगता है कि तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) उसे पीछे छोड़ देगा। कंपनी पहले नौ महीने में 22,671 करोड़ रुपए का मुनाफा हासिल कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *