भोपाल, किसान कर्ज माफ़ी पर शिवराज के आरोपों के बाद कमल नाथ ने प्रेस कांफ्रेंस कर शिवराज पर तंज कसा। नाथ ने कहा कि किसान का बेटा कहने वाले शिवराज ने किसान के पेट में मारी लात और सीने में गोली। भवांतर पर भी शिवराज ने साफ झूठ बोला हैं। बड़े दुख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि किस प्रकार सफेद झुठ पूर्व सीएम शिवराज बोल रहे हैं। शिवराज को जो सूची सौंपी गई है वह सूची कृषि विभाग के पोर्टल पर भी है। यह वह सूची है जिनके खातों में कर्जे का पैसा बैंक में आ चुका है। कमल नाथ ने शिवराज पर तंज कसते हुए का कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को इतना अनुभव तो होना चाहिए कि कर्जेमाफी में कितने दिन लगते हैं। पर शिवराज सिंह चौहान तो कृषि विभाग का पोर्टल तक नहीं खोल पा रह हैं। वे कर्जमाफी की सूची क्या देखेंगे। कई सारी समस्याएं प्रदेश में हैं जिनके बारे में शिवराज को होश तक नहीं है। नाथ ने कहा- हमारा मंत्रीमंडल का गठन 15 दिसंबर को हुआ है। हमने दस दिन का वादा किया और 2 दिन में कर्जा माफ किया। लगभग 47 लाख किसानों के कर्जे के फार्म भरे गए। जिसमें से 21 लाख के कर्जे माफ हो चुके हैं। कॉपरेटिव बैंक और कॉमर्शियल बैंक को हमने कहा कि आप उद्योगपतियों को कर्जा माफ करते हो तो आप किसानों का कितना कर्जा माफ करेंगे। तो नेशनलाइज्ड बैंकों ने 50 प्रतिशत कर्जा माफ किया है।
शिवराज पोर्टल तक नहीं खोल पा रहे कर्ज माफी की सूची क्या देखेंगे
