ये दुर्बल सरकार…रोजगार गायब, प्रियंका ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर विजिटर बुक में लिखा ‘जय माता दी’

सीतामढ़ी / मिर्जापुर, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने 3 दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने सीतामढ़ी के मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद प्रियंका ने मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा । प्रियंका ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और पूछा कि 56 इंच के सीने वाले रोजगार क्यों नहीं देते हैं? ये इनकी दुर्बलता है, इनकी सरकार एक दुर्बल सरकार है। कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या किया? कुछ भी नहीं किया। उन्होंने सत्तर साल के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरते हुए साफ शब्दों में कहा कि 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट होती है।
दौरे के दूसरे दिन वे मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचीं। यहां प्रियंका ने पूजा-अर्चना की और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। मंगलवार को प्रियंका ने अपने दौरे की शुरुआत सीतामढ़ी मंदिर में पूजा के साथ की। जिसके बाद वह विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। प्रियंका ने इस मंदिर की विजिटर बुक में ‘जय माता दी’ लिखा। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं। प्रियंका वाड्रा ने बुनकरों, शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को जाना।
अपने दौरे के दौरान प्रियंका लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही हैं। मंगलवार को ही प्रियंका ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि आप कहते हैं कि आप शक्तिमान हैं, आप बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है। तो रोज़गार क्यों नहीं दिया, क्योंकि ये इनकी दुर्बलता है। ये दुर्बल सरकार है। कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या किया, कुछ भी नहीं किया। उन्होंने सत्तर साल के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा। प्रियंका ने साफ शब्दों में कहा कि 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट होती है।आपको बता दें कि प्रियंका आज मशहूर कंतित मजार शरीफ पर भी पहुंचीं और वहां जियारत की। उन्होंने यहां मत्था टेका और चादर चढ़ाई। इस मजार पर गांधी परिवार के सभी सदस्य आ चुके हैं। इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी यहां आईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *