कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज मामले में 4 कांग्रेस जनों के बयान दर्ज, महिला नेत्री ने बताया पुलिस ने बेटे को भी पीटा

बिलासपुर,कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज के मामले में जांच अधिकारी बीएस उइके के समक्ष ४ कांग्रेसजनों के बयान दर्ज किए गए। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ने कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज के मामले में पुलिस द्वारा जिस बर्बरता के साथ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाई उसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने कांग्रेस भवन में मौजूद उनके नाबालिग बेटे को भी लाठियों से पीटा। विरोध करने पर उन्हें भी लाठियों सामना करना पड़ा। आज अजरा खान, कमलेश दुबे और कमल गुप्ता ने बयान दर्ज कराया है। इसके पहले कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, नरेंद्र बोलर समेत १२ कांग्रेसजनों ने जांच अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज करया था। ३६ कांग्रेसियों के बयान दर्ज होनो है। जांच अधिकारी ने १७ लोगों को बयान देने के लिए बुलाया था लेकिन ४ ही पहुंचे। सीमा पाण्डेय ने जांच अधिकारी को बताया कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें राजेंद्र नगर चौक में पुलिस ने रोक लिया। तत्पश्चात कांग्रेस भवन में वे वापस आ गई। घटना के दूसरे दिन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष आने वाली थी। बैठक चल रही थी तभी पता चला कि पुलिस ने घेर लिया है।
ज्ञात हो कि कचरा मामले में १८ सितम्बर को कांग्रेसजनों ने लाठीचार्ज किया था जिसमें ३६ से अधिक कांग्रेसजनों को चोट आई थी। जांच अधिकारी बीएस उइके के समक्ष गवाहों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। आज पीडि़त कांग्रेसजनों ने बयान दर्ज कराया है जिसमें महिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ने जांच अधिकारी को बताया कि कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में बैठक ले रहे थे और पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया जबरिया गिरफ्तार करते हुए लाठी चलाई जिसमेंं उनके नाबालिग बेटे को भी चोट आई है। सीमा पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने कांग्रेसजनों को जबरिया गिरफ्तार किया और उन्हें पीटते हुए कोनी थाना ले आई। कोनी थाना में कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे तब जाकर घायलों को सिम्स में भर्ती किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *