परिवहन आरक्षक भर्ती घोटाले में लक्ष्मीकांत शर्मा के खिलाफ नहीं मिले सबूत

भोपाल,मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को व्यापम से जुड़े परिवहन आरक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई को शर्मा सहित कुल 8 लोगों के विरुद्ध सबूत नहीं मिले। शर्मा मध्य प्रदेश के परिवहन आरक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी थे। ये परीक्षा भी व्यापम ने आयोजित की थी। एसटीएफ की जांच में शर्मा को दोषी पाया गया था। बाद में ये केस जांच के लिए सीबीआई को सौंपा गया जिसे जांच के बाद शर्मा के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं। सीबीआई ने कहा-लक्ष्मीकांत शर्मा सहित 8 के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं। शर्मा के साथ उनके ओएसडी ओपी शुक्ला भी बरी हो गए। लक्ष्मीकांत शर्मा शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वो व्यापम के कई घोटालों में आरोपी हैं। 2013 में इन घोटालों की पोल खुली और एक के बाद एक कई मामले आते गए। कई नामी गिरामी लोग इसमें आरोपी बनाए गए। शर्मा इन मामलों में एक साल की जेल भी काट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *