हिसार, हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर अनामिका बावा ने चूहा मार दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बताया जाता है कि अनामिक ने यह कदम अपने पति के साथ विवाद के बाद उठाया है। जहर खाने से पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने लाइव किया और पति की प्रेमिका पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। हरियाणा में एनी बी के नाम से मशहूर अनामिका ने आरोप लगाया कि उन्होंने यह कदम अपने पति के अफेयर के चलते उठाया है। दरअसल, अनामिका का आरोप है कि उसके पति का एक महिला से अफेयर चल रहा है। वह महिला अनामिका को कई बार फोन करके पति को तलाक देने की बात कहती रहती है।
कुछ दिन पहले महिला ने अनामिका को पति के साथ जन्मदिन का केक काटते हुए एक वीडियो भी भेजा था। उसने बताया कि पति शेखर से जिस महिला का अफेयर चल रहा है, वह बेंगलरु में बार डांसर है और इन दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई। इसके बाद चैटिंग करते-करते यह दोनों नजदीक आ गए हैं। अनामिका ने आरोप लगाया कि महिला ने उसे बहुत परेशान किया। इसलिए वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गई।
अनामिका बावा हरियाणा की डांसर और सिंगर हैं। एनी बी के नाम से जाने वाली अनामिका ने 2,500 से अधिक गाने पर परफॉर्म किया है। उसे हरियाणा की दूसरी सपना चौधरी के नाम से भी जाना जाता है। 2013 में उन्होंने शेखर खन्ना से शादी की थी, लेकिन वह अपने पति से विवाद के कारण इस समय हिसार की भवदीप कालोनी में अपनी मां के साथ रहती हैं।
फेसबुक पर लाइव होकर हरियाणा की मशहूर सिंगर अनामिका ने खाया जहर
