राहुल का वादा पूरा राजस्थान में भी किसानों का कर्ज माफ

जयपुर,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के वादे के मुताबिक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद आज राजस्थान में किसानों के दो लाख रूपये तक के कर्ज माफ करने का एलान किया गया है। बशर्ते ये कर्ज सहकारी या फिर राष्ट्रीकृत बैंक से लिया गया हो,इसके लिए 30 नवम्बर 2018 तक की अवधि तय की गई है। इसके पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने तीसरे कार्यकाल में बुधवार सुबह पहली बार सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे और अपने दफ्तर में काम-काज शुरू किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले शासन सचिवालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने सचिवालय के मुख्य द्वार पर स्थित गणेश प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की। हलोत को प्रदेश की जनता उनके चहेते मारवाड़ा के गांधी का सम्बोधन देती है पर स्वयं अशोक गहलोत महात्मा गांधी के साथ मार्टिन लूथर के सबसे बड़े अनुयायी के रूप में माने जा सकते है। स्पष्ट, ईमानदार, निश्कलंक राजनीति करने वालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम शायद सबसे ऊपर लिया जाना आश्चर्यचकित तब नहीं करता जब आज उन्होने शासन सचिवालय में पदसंभालते ही वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की टीम के साथ बापू और मार्टिन लूथर के फोटो फ्रेम के नीचे बैठक ली शायद इसका आशय यही था कि अशोक गहलोत की कार्यशैली और विचार, ना पिछले दो कार्यकाल में बदले और ना तीसरे कार्यकाल में बदलने वाले है अनकहे बडी अफसरशाही को यह संदेश चला गया की पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ और समय सीमा में न्याय, विकास में कोई कोताही ना हो, शासन का लाभ देने में भाई भतीजावाद से ऊपर उठकर काम करें। मीडियाकर्मियों के कैमरों की एंट्री शुरू :- शासन सचिवालय परिसर में पिछली भाजपा की राजे सरकार ने मीडियाकर्मियों के कैमरो पर नो एंट्री का बोर्ड लगा रखा था जिसे अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यभार संभालते ही एक आदेश जारी कर कैमरो की एंट्री करवा दी है गहलोत के इस आदेश के बाद सभी मीडियाकर्मियों ने इसका आभार जताया इसके बाद मीडियाकर्मी कैमरो के साथ सचिवालय कवरेज के लिए पहुंचे। इधर,गहलोत के मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने पर मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) कुलदीप रांका तथा सचिव (मुख्यमंत्री) अजिताभ शर्मा ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। सचिवालय परिसर में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *