राफेल पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ प्रदेश भर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

भोपाल/इंदौर,राफेल सौदे पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। धरना प्रदर्शन को पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित कर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से जनता को अवगत कराया। नेताओं ने अपने उदबोधन में कांग्रेस द्वारा देश की सुरक्षा के साथ किए जा रहे खिलवाड को भी जनता के समक्ष रखा। धरना प्रदर्शन में बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर नारेबाजी की।
उधर,इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं को हमारी न्याय पालिका पर भरोसा नहीं है। जब यदि ये चुनाव हार जाये तो ईवीएम खराब है। अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भी भरोसा नहीं है। राफेल डील में किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, यह सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है। कांग्रेस के इस झूठे भ्रम जाल में देश की जनता अब नहीं आने वाली है। राफेल मामले पर हमने कहा आओं चर्चा करें, लेकिन वो चर्चा के लिये तैयार नहीं है, सिर्फ हंगामा करना ही इनका मकसद है। कांग्रेस देश की जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। कांग्रेस खुद भ्रमित है। उसका नेता कन्फ्यूज है। सत्ता पाने के लिये जनता को गुमराह कर उन्हें भ्रमित करने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *