भोपाल,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक आदेश जारी कर सभी निगम, मंडल,प्राधिकरण, एवं अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के मनोनयन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। बुधवार को कमलनाथ के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के समस्त निगमों, मंडलों, प्राधिकारणों, समितियों, परिषदों एवं अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक, सदस्यों के मनोनयन तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाते हैं।
कमलनाथ के इस आदेश के पहले ही कई मंडलों व निगम के अध्यक्ष अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। जो शेष रह गए थे, उनके मनोनयन को खत्म करने के आदेश दे दिए गए हैं। नई सरकार का गठन होने के बाद अब सभी निगम, मंडल,प्राधिकरण, एवं अन्य संस्थाओं में नए मनोनयन किये जायेंगे।
मध्यप्रदेश में निगमों-मंडलों की राजनितिक नियुक्तियां रद्द
