प्रियंका कुंवारी लड़कियों को क्यों दे रही हैं टिप्स

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यूं तो इस समय अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन ऐसे में उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कुंवारी लड़कियों के लिए जो कहा वह भी चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल प्रियंका को बॉलीवुड में काम करते लंबा वक्त बीत चुका है। यही नहीं बल्कि उन्होंने तो अभिनय के दम पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर भी बखूबी तय किया है। इसलिए वो फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। यहां आपको बतलाते हैं कि प्रियंका ने शादी करने जा रही कुंवारी लड़कियों के लिए क्या सलाह दी थी। एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका ने कहा था कि शादी करने जा रहीं लड़कियों को घबराना नहीं चाहिए। बल्कि यही वो अवसर होता है जबकि 150 लोग आपको तैयार करने में लगे होते हैं। यही वो दिन होता है जब सभी महज आपकी ही सुन रहे होते हैं। सही मायने में पूरी तरह से यह सिर्फ और सिर्फ आपका ही दिन होता है। इस दिन आप संपूर्ण ब्रह्मांड के सबसे खास शख्स होते हैं। आपको घबराने की बजाए इस दिन खुद अपने आपको अपनाने की आवश्यकता होती है। इस पल को अपना बनाने की जरूरत है। अब आपको बतला दें कि यह बातें प्रियंका ने साल के पहले दिनों में कहीं थीं, जबकि वो एक साक्षात्कार के दौरान शादी करने जा रही लड़कियों से संबंधित सवाल का जवाब दिया था। इसके बाद अब वो खुद भी शादी के बंधन में बंध गई हैं, तो पूछने वाली बात यही होगी कि क्या उन्होंने उसी शिद्दत से खुद को अपनाया है जैसा कि वो दूसरों को सलाह देती हुई नजर आईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *