भोपाल,दीपावली पर घर सजाने के लिए रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। रंगोली बनाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए बनाई गई रंगोली बनाने से सुख समृद्धि का वास होता है व नाकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। पहले के समय में महिलाएं चावल, हल्दी, सिंदूर और रंग बिरंगे फूलों से ही रंगोली बनाती थीं जबकि आजकल बाजार में बहुत तरह के रंग मिलते हैं। अगर आप भी इस बार थोड़ा हटकर रंगोली बनाना चाहती हैं तो इस प्रकार के प्रयोग करें।
चावलों की रंगोली
चावलों से बनी रंगोली देखने में बहुत अच्छी लगती है। चावलों से रंगोली बनाने के लिए उन्हें रंगों में भिगोकर सूखा लें। फिर इससे अपना पसंदीदा रंगोली डिजाइन बनाएं।
फूलों की रंगोली
अलग-अलग रंगों और फूलों से बनी रंगोली भी घर की खूबसूरती को बढ़ा देती है। साथ ही फूलों से आपका घर भी महक उठेगा।
रंगो से बनायें
अगर आप रंगो से ही रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप इस तरह के डिजाइन्स बना सकते हैं।
ग्लिटरी रंगों वाली रंगोली
अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो रंगोली बनाने के लिए ग्लिटरी रंगों का इस्तेमाल करें। फिर इसे दीयों के साथ सजाएं।
स्टिकर रंगोली
अगर आपके पास समय कम है तो स्टिक रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आपको स्टिकर के पीछे का कागज उतारकर उसे जमीन पर चिपकाना होगा। आजकर इस प्रकार की कई रंगोली बाजार में मिल रहीं हैं।
कुंदन रंगोली
रंगोली बनाकर उसे कुदंन स्टोन के साथ डैकोरेट करें। इससे रंगोली के साथ घर को भी एक अलग ही लुक मिलेगा।
क्विल्ड पेपर रंगोली
इसे बनाने के लिए आपको रंग, फूल, अनाज, या दीयों की जरूरत नहीं है बल्कि इसके लिए आपको सिर्फ कलरफुल क्विल्ड पेपर चाहिए होंगे। इसकी मदद से आप घर को इस दिवाली सबसे अलग प्रकार की रंगोली से सजा सकते है।
फ्लॉटिंग रंगोली
दीवाली पर फ्लॉटिंग रंगोली बहुत ही खूबसूरत लगेगी। इसके लिए बड़े मिट्टी के बाउल में पानी डाल लें और थोड़ा-सा टेलकम पाउडर डालें। अब इसमें थोड़ा-सा लाल रंगोली का रंग डाल दें। फिर अपने मनपसंद फूलों से आप कोई भी डिजाइन बना लें।
दीयो की रंगोली
घर को रोशन करने के लिए आप सिर्फ दीयों से भी रंगोली बना सकते हैं। दीयों के साथ-साथ आप बीच में फूलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।