शादी रचाई फिर तीसरे दिन नकदी व लाखों के गहने लेकर रफूचक्कर हो गई दुल्हन

ब्यावरा,शादी के लिए परेशान कई युवक अक्सर दलालों के चक्कर में फंस कर बिना पूरी पड़ताल किए अनजान लड़कियों से शादी कर लेते हैं। और फिर बड़ी ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में बिचोलियों के माध्यम से एक अनजान लड़की से विवाह कर उसे घर लाने वाला युवक दुल्हन की ठगी का शिकार हो गया। दुल्हन बन कर घर में रह रही जबलपुर क्षेत्र की युवती युवक को झांसा देकर लाखों के जेवर लेकर भाग गई। जगन्यापुरा गांव के युवक फूल सिंह पिता करण सिंह राजपूत ने गांव मालीपुरा निवासी नारायण सिंह सौंधिया से संपर्क किया। नारायण सिंह ने फूलसिंह से 70 हजार रुपए शादी के लिए जमा कराए, उसके बाद फूल सिंह को जबलपुर के पास के एक गांव की 25 वर्षीय पूजा ठाकुर नाम की लड़की से मिलवाया और दोनों का रिश्ता पक्का हो गया। शादी प्रमाण के लिए बकायदा कोर्ट से दस्तावेज तैयार किए फिर दोनों में शादी हुई। इसके बाद फूल सिंह दुल्हन पूजा ठाकुर को घर ले आया। वह दो दिन घर में रूकी और तीसरे दिन उसने अलमारी में रखे 50 हजार नकद और लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई। फूलसिंह ने उसे तलाशने की बहुत कोशिश की लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसने ब्यावरा सिटी थाना में रिपोर्ट लिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *