मध्यप्रदेश में जीका के 3 नए मरीज

भोपाल,मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में डेंगू और स्वाइन फ्लू के हज़ारों मरीज पीड़ित होकर इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसके बाद जीका वायरस भी बड़ी तेजी के साथ फैल रहा है। शुक्रवार को जीका वायरस का पहला मरीज राजधानी भोपाल में मिला था। रविवार को 3 और मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। जीका वायरस के फैलने से मध्यप्रदेश में भय का वातावरण बन रहा है। डॉक्टरों के अनुसार अभी 60 मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जीका वायरस के मिलने के बाद आम लोगों में भय का वातावरण बन गया है। वहीं मध्य प्रदेश का मलेरिया विभाग और मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पिछले कई दिनों से केवल बयानबाजी करने में जुटा हुआ है। मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते ना तो लावा सर्वे का काम गंभीरता से किया और ना ही छिड़काव किया। जिसके कारण पूरे प्रदेश में डेंगू , स्वाइन फ्लू और जीका के मरीज बड़ी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
जीका वायरस के लक्षण
शिक्षा एवं संचार ब्यूरो के डायरेक्टर डॉ चौहान के अनुसार जीका वायरस एडिज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से फैलता है। प्रभावित व्यक्ति को बुखार के साथ-साथ शरीर में लाल चकत्ते मांस पेशियों और जोड़ों में दर्द तथा आंखों में जलन होती है। ऐसी स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में लाकर जांच कराना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *