बैकुंठपुर, इस बार जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों के भाजपा के तीनों प्रत्याशी करोड़पति निकले है। नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शपथ पत्र में यह जानकारी दी गई है । बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भईयालाल राजवाड़े के पास खुद के खाते में 42 लाख 94 हजार 415 रुपए और उनके पुत्री के खाते में लगभग 22 लाख रुपए जमा है। वहीं भईयालाल के पास नगद 49 हजार रुपए ही है। उनपर आवास का 15 लाख ऋण है जिसमें से 10 लाख 10 हजार 888 रुपए बकाया है। इनके पास रेक्सान वाहन कीमत 22 लाख 47 हजार 428 रुपए है। उनकी पुत्री के नाम हीरो होंडा प्लीजर स्कूटी है। भईयालाल के पास 3 लाख 20 हजार का सोना है और 13 एकड़ भूमि के साथ कई आवास है। वहीं पुत्री के नाम पर 64 हजार रुपए का सोना है। इसी तरह मनेंदगढ़ क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल के पास 1 लाख 60 हजार 127 रुपए नगदी के साथ बैंक में लगभग 4 लाख रुपए है इनके पास एक इनोवा, एक टाटा सफारी, एक फोर्ड आईकॉन, 2 ट्रक, 1 जेसीबी सहित बाइक साथ में चार लाख का सोना और 80 हजार का हीरा भी है। कर्ज भी लाखों में है। इसके अलावा लगभग 23 एकड़ भूमि है। इनके पत्नी के नाम पर एक लाख से नीचे राशि जमा है जबकि पत्नी के नाम पर करीब साढ़े 6 लाख का सोना, ढाई लाख का चंादी के साथ ही पत्नी के नाम पर लगभग 28 एकड़ भूमि है।
इसी तरह भरतपुर सोनहत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चंपादेवी पावले के नाम पर नगद मात्र 44 हजार रुपए है जबकि बैंक खाते में लाख रुपए से भी कम जमा राशि है। जबकि इनके पति के नाम पर 3434 हजार रुपए बैंक खाते में जमा है। चंपादेवी पावले के नाम पर मारूती स्वीफ्ट कार के साथ 15 तोला सोना, चांदी 3.50 किग्रा है। इनके नाम पर 1.51 हे भूमि है। अचल संपत्ति करीब 71 लाख 15000 रुपए की है। वही बैंक बकाया 221137 रुपए है। पति के नाम पर 1 स्र्कािर्पयों, 1 बोलेरो, 1 बाईक और जेसीबी है। पति के नाम पर 42 एकड़ भूमि के साथ 0.25 हे भूमि है। इनके नाम पर अचल संपत्ति 1 करोड़ 42 लाख 56000 रुपए की है।
बैकुंठपुर के तीनों भाजपा प्रत्याशी करोड़पति
