भोपाल, मध्य प्रदेश भाजपा की आज जारी हुई 177 उम्मीदवारों की सूची में वर्तमान 38 विधायकों और दो मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं, जबकि 98 वर्तमान विधायकों को फिर से टिकट दिया है। 52 उन सीटों पर भी भाजपा ने पहली सूची में टिकट दिया है ताकि वह तयारी के लिए पर्याप्त समय जुटा सकें। भाजपा में शामिल तीन निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दी गई है। दो सांसदों को भी भाजपा ने विधानसभा टिकट दिया है। शेजवार की जगह उनके बेटे मुदित शैजवार को टिकट मिल गया है.जबकि लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत शर्मा को टिकट दिया गया है.
पहली सूची से पूर्व मंत्री माया सिंह का नाम गायब है, उनकी जगह ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है। खास बात यह है कि भाजपा ने पहली सूची में उन 52 सीटों पर नाम तय किये हैं, जिन पर कांग्रेस ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी। इसी के साथ उन तीन निर्दलीय विधायकों को भी भाजपा ने पुन: मैदान में उतारा है जो कि भाजपा में शामिल हुए थे। कुल 230 सीटों वाली विधानसभा के लिए 177 नामों की पहली सूची जारी करके भाजपा ने टिकटों की घोषणा में बाजी मार ली है,अब पार्टी को शेष बची 53 सीटों पर अभी नाम तय करना बाकी है। मध्य प्रदेश विधान सभा में 35 सीट अनुसूचित जाति और 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं, इन पर भी पार्टी ने विशेष ध्यान दिया है। पहली सूची में शिवराज के साथ ही उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों नरोत्तम मिश्रा,जयभान सिंह पवैया,यशोधराराजे सिंधिया,लाल सिंह आर्य,नारायण सिंह कुशवाह,गोपाल भार्गव,ललिता यादव,जयंत मलैया,संजय पाठक,ओपी धुर्वे,गौरीशंकर बिसेन,विजय शाह,सुरेंद्र पटवा,रामपाल सिंह,उमाशंकर गुप्ता,विश्वास सारंग,अर्चना चिटनीस,बालकृष्ण पाटीदार,पारस जैन और राजेंद्र शुक्ल पहली ही सूची में टिकट पा गए हैं. टिकट बंटवारे की बड़ी बातों में माया सिंह का टिकट कटा। पहली सूची में 35 विधायकों के टिकट काटे गए, मंत्री हर्ष सिंह को भी टिकट नहीं दिया गया है, आधा दर्जन महिला विधायक नहीं पा सकीं टिकट। मंत्री माया सिंह और गौरी शंकर शेजवार को टिकट नहीं। शेजवार की जगह उनके बेटे को टिकट दिया गया है। बीजेपी में शामिल हुये 3 निर्दलीय विधायकों को टिकट, सुदेश राय सीहोर, मुनमुन सेन सिवनी और कल सिंह भावर झाबुआ से प्रत्याशी। वहीं राजधानी भोपाल की गोविंदापुरा के विधायक बाबूलाल गौर की सीट पर अभी घोषणा नहीं। वहीं अभी 53 सीटों पर नाम घोषित नहीं किए गए हैं। इनके टिकट कटे:
1) सबलगढ़ से मेहरबान सिंह रावत के स्थान पर सरला रावत
2) सुमावली से सत्यपाल सिंह के स्थान पर बीएसपी से आए अजब सिंह
3) ग्वालियर पूर्व से से माया सिंह (मंत्री) के स्थान पर सतीश सिकरवार
4) सेवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल के स्थान पर राधेलाल
5) गुना से पन्ना लाल शाक्य के स्थान पर गोपीलाल जाटव
6) अशोकनगर से गोपीलाल जाटव के स्थान पर राम कोरी
7) सुरखी से पारूल साहू के स्थान पर सुधीर यादव
8) टीकमगढ़ से के.के. श्रीवास्तव के स्थान पर राकेश गिरी
9) पृथ्वीपुर से अनिता नायक के स्थान पर अभय यादव
10) छतरपुर से ललिता यादव (मंत्री) स्थान बदला के स्थान पर अर्चना सिंह
11) मलहरा से से रेखा यादव के स्थान पर ललिता यादव
12) हटा से उमा खटीक के स्थान पर पीएल टंटवे
13) गुन्नौर से महेन्द्र सिंह के स्थान पर राजेश वर्मा
14) रामपुर से हर्ष सिंह (मंत्री) के स्थान पर विक्रम सिंह
15) सेमरिया से नीलम मिश्रा के स्थान पर केपी त्रिपाठी
16) त्यौथर से रमाकांत तिवारी के स्थान पर श्यामलाल द्विवेदी
17) देवसर से राजेन्द्र मेश्राम के स्थान पर सुभाष वर्मा
18) जयसिंहनगर से प्रमिला सिंह के स्थान पर जयसिंह
19) जैतपुर से जयसिंह मरावी के स्थान पर मनीषा सिंह
20) बांधवगढ़ से ज्ञान सिंह के स्थान पर शिवनारायण सिंह
21) साहपुरा से गंगाबाई धुर्वे के स्थान पर मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे
22) बहोरीबंद से प्रभात पांडे के स्थान पर प्रणय पांडे
23) घोड़ाडोंगरी से सज्जन सिंह के स्थान पर गीताबाई
24) जुन्नारदेव से नाथन शाह के स्थान पर आशीष ठाकुर
25) आमला से चैतराम मानेकर के स्थान पर योगेश
26) विदिशा से शिवराज सिंह के स्थान पर मुकेश टंडन
27) सांची से गौरशंकर शेजवार (मंत्री) के स्थान पर शेजवार के बेटे मुदित
28) आष्टा से रंजीत सिंह गुनवान के स्थान पर रघुनाथ मालवीय
29) बागली से चंपालाल देवड़ा के स्थान पर पहार सिंह
30) घटिया से सतीश मालवीय के स्थान पर अशोक मालवीय
31) रतलाम ग्रामीण से मथुरालाल के स्थान पर दिलीप मकवाना
32) सैलाना से संगीता चारेल के स्थान पर नारायण मेडा
33) मनासा से कैलाश चावला के स्थान पर माधव मारू
34) मांधाता से लोकेन्द्र सिंह तोमर के स्थान पर नरेन्द्र सिंह तोमर
35) महेश्वर से मेव राजकुमार के स्थान पर भूपेन्द्र आर्य
36) सेंधवा से रतनसिंह रावजी आर्य के स्थान पर अंतर सिंह आर्य
37) सरदारपुर से वेलसिंह भूरिया के स्थान पर संजय बघेल
38) धरमपुरी से कालुसिंह ठाकुर के स्थान पर गोपाल कन्नौज,मनावर से मांग रहे थे टिकट