रांची, झारखंड में निर्दलीय विधायक रहते हुए करीब दो वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले मधु कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर राजनीति गरमा गयी। शुक्रवार को पूरे तामझाम के साथ चाईबासा के कांग्रेस भवन में आयोजित परस्परसंवाद सह कार्यकर्त्ता सम्मेलन में मधु कोड़ा आधिकारिक तौर पर जय भारत समानता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं और समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने यह कह कर सभी को चौंका दिया कि अभी मधु कोड़ा तकनीकी रूप से पार्टी में शामिल नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है, उनकी पत्नी गीता कोड़ा और जय भारत समानता पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ है। मधु कोड़ा के राजनीतिक कद को देखते हुए उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा।
दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में सिर्फ इतना ही कहा कि यह सर्वविदित है कि जहां झंडा रहेगा, वहीं डंडा भी रहेगा। वहीं उनकी पत्नी और जगरनाथपुर की विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल हो चुकी है, अब आने वाले समय मेंकोल्हान में कांग्रेस पार्टी की डंका बजेगी।
इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मधु कोड़ा प्रकरण पर कांग्रेस पर किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस शुरू से मास्टर ऑफ यूज एंड थ्रो रही है।प्रतुल शाहदेव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को चाईबासा में मंच से बड़ी-बड़ी घोषणा कर मधु कोड़ा और उनकी पूरी पार्टी को डॉक्टर अजय कुमार ने अपने दल में शामिल कराया और अब कांग्रेस का यह कहना कि मधु कोड़ा की पार्टी का विलय तो हुआ है लेकिन मधु कोड़ा खुद शामिल नहीं हुए हैं।यह पूरा प्रकरण अत्यंत हास्यास्पद है।
मधु कोड़ा ने कहा-जहां झंडा रहेगा,वहीं डंडा भी रहेगा
