भूपेश झूठे कोई नहीं करेगा भरोसा, भटके हुए नक्सली मुख्यधारा में लौटें

रायपुर, भाजपा प्रत्याशियों का यहां नामांकन फॉर्म भरवाने आये केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग सीधे-सादे हैं, जो लोग भटक गए हैं उन्हें मुख्यधारा में जुड़कर आगे आना चाहिए। क्योंकि हिंसा कोई समाधान नहीं है। केन्द्रीय मंत्री भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उनसे नक्सल समस्या पर प्रश्न पूछा गया था।
उन्होंने कहा भाजपा को जब छत्तीसगढ़ राज्य की कमान मिली थी,तब और आज में काफी फर्क है क्योंकि पिछले 15 सालों में छत्तीसगढ़ का चारों ओर विकास हुआ है। छत्तीसगढ़ में पानी, बिजली, स्कूल कॉलेज का अभाव था, इसे पूरा किया गया। उन्होंने कहा भाजपा की राजनीति की मूल अवधारणा विकास है, हमने कभी भेदभाव नहीं किया है। राहुल गाँधी पर प्रतिक्रिया स्वरुप उन्होंने कहा कौन राहुल गांधी? राहुल कन्फ्यूज गांधी है। जिन्हें यह पता नहीं होता है कि वह किस पर आरोप लगा रहे। उन्होंने कहा कि मैंने अब तक छत्तीसगढ़ का जो भ्रमण किया है,तो कह सकता हूँ की जनता का मन फिर से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का है। कांग्रेस का जिक्र आने पर यादव ने कहा की भूपेश और उनकी सीडी झूठी हैं, इन पर कोई विश्वास नहीं करेगा। ये लोग कुछ भी कर लें हमारी सरकार बनने से नहीं रोक पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *