नई दिल्ली,भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब पूरी तरह शाकाहारी हो गये हैं। विराट ने अपनी फिटनस के लिए शाकाहार अपनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विराट पिछले 4 महीने से मांसाहार से दूरी बनाए हुए हैं और उन्हें लगता है कि ऐसा करने से खेल में भी सुधार हुआ है। आजकल वह खाने में प्रोटीन शेक, सब्जियां और सोया ही खा रहे हैं। उन्होंने अंडे और डेयरी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल भी बंद कर दिया है। उन्हें लगता है कि इससे पाचन शक्ति अच्छी हो गई है। इसी वजह से वह ज्यादा स्वस्थ्य महसूस करते हैं।’ विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी लगभग उसी वक्त वेजिटेरियन (शाकाहारी) होने का फैसला किया था। चार साल पहले विराट ने कहा था कि अगर कोई विकल्प दे तो वह शाकाहारी होना पसंद करेंगे। सूत्रों का कहना है कि अब वह ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं और इसका असर उनके खेल पर भी दिखता है।
विराट ने मांसाहार छोड़ा,पूरी तरह हो गए हैं शाकाहारी
