यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता का निधन

लखनऊ,उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्याम लाल मौर्या (80) का डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। सुबह दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें संस्थान में भर्ती कराया गया था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पिता के पार्थिव शरीर को लेकर अपने गृहजनपद कौशांबी के सिराथू अपने निजी आवास के लिए रवाना हो गए। स्व.श्यामलाल मौर्य अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि स्वश्यामलाल मौर्य सामान्य कृषक और निर्धन परिवार से थे। काफी संघर्षों से परिवार को उन्होंने आगे बढ़ाया। उनके संस्कारों का ही असर हुआ कि उनके मंझले बेटे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बने। रविवार को दोपहर 12 बजे तक पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन होगा और उसके बाद कड़ाधाम में अंतिम संस्करा एक बजे गंगा किनारे किया जाएगा। भाजपा नेता और मंत्री बृजेश पाठक, रीता बहुगुणा जोशी, पार्टी के महामंत्री विद्या सागर सोनकर, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *