रेवाड़ी सामूहिक केस में पहली बार देर रात खुली कोर्ट, आरोपी 4 दिन की रिमांड पर  

नईदिल्ली,देशभर में चर्चा का विषय बने रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म में महेन्द्रगढ़ कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए दोनों मुख्य आरोपियों पंकज फौजी और मनीष को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ये पहली बार है कि इस केस की सुनवाई के लिए महेन्द्रगढ़ कोर्ट देर रात खुली और आरोपियों की रिमांड मंजूर की। […]

गौरक्षा के नाम पर हिंसा और मॉब लिंचिग के मामले में मुआवजा दे सरकारें

नई दिल्ली,देश में गौरक्षा के नाम पर हिंसा और मॉब लिंचिग के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए कदम उठाए जाएं। कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को कहा कि वे एक हफ्ते में मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए ब्रॉडकस्ट […]

प्लिस्कोवा ने जीता पैन पैसिफिक खिताब , ओसाका हारी

टोक्यो, चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने जापान की टेनिस सनसनी नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हराकर पैन पैसिफिक ओपन जीत लिया है। विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी प्लिस्कोवा ने अमेरिकी ओपन विजेता ओसाका को 6-4, 6-4 से हराया। इसी के साथ प्लिस्कोवा ने ओसाका के 10 मैचों से जारी जीत के सिलसिले […]

सीडी कांड में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कल कांग्रेसी भरेंगे जेल

रायपुर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। जिसमें सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, पूर्व महापौर, प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण,सभी ब्लाक अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारी,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, असंगठित कामगार, इंटक, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, कौमी एकता […]

92 रुपया पहुंचा पेट्रोल,मध्यप्रदेश के डिंडौरी में देश में सबसे महंगा पेट्रोल

भोपाल, मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दामों ने आग लगा दी। सोमवार को डिंडौरी में पेट्रोल 91 रुपए 96 पैसे पहुंच गया। यह देश का सबसे अधिक दाम हैं। जबकि डीजल 77 .63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर लगभग पेट्रोल 89 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। राजधानी भोपाल […]

ओलांद के स्पष्टीकरण के बाद राफेल करार पर संदेह करना ठीक नहीं : राजनाथ

लखनऊ,केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल सौदे को लेकर भाजपा पर हमलावर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद के स्पष्टीकरण के बाद अब इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है। सिंह ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद एक सवाल के जवाब में कहा कि राफेल सौदे को लेकर […]

पीएम मोदी ने 20 हजार करोड़ अनिल अंबानी की जेब में डाल दिए : राहुल

अमेठी,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल मामले में घेरा। राहुल ने सोमवार को जायस में एक जनसभा में राफेल सौदे का उल्लेख करते हुए कहा कि एचएएल (हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड) से कांट्रैक्ट छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया गया? भारत की जनता राफेल सौदे […]

ट्रेडवार, तेल की तेजी, रुपए की टूटन से लुढ़के बाजार

मुंबई,कच्चे तेल के दाम चार साल के उच्च स्तर पर पहुंचने, बाजार में नकदी को लेकर चिंता, डालर के मुकाबले रुपये के अब तक के निचले स्तर पर उतरने से एशियाई बाजारों के साथ साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी गिरावट का सिलसिला पांचवें दिन भी जारी रहा। बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में […]

कच्चे तेल की आपूर्ति घटने की आशंकाओं से कीमतों में उछाल

मुंबई,वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में फिर आई तेजी से सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में तेल के दाम में जोरदार उछाल आया। एमसीएक्स पर कारोबार के दौरान करीब 2.5 फीसदी की तेजी के साथ कच्चे तेल का दाम पिछले चार साल के ऊंचे स्तर पर चला गया। सऊदी अरब और रूस द्वारा कच्चे तेल […]

5000 करोड़ रु का घोटालेबाज नितिन संदेसरा परिवार सहित नाइजीरिया भागा

नई दिल्ली,5000 करोड़ रु के गोटालेबाज गुजराती व्यापारी नितिन संदेसरा को लेकर खबर आई है कि वह नाइजीरिया भाग गया है। वह स्टर्लिंग बायोटेक का मालिक है। इससे पहले खबर आई थी कि वह दुबई में रह रहा है। ईडी और सीबीआई सूत्रों के अनुसार वह अपने परिवार सहित नाइजीरिया में छिपा हुआ है। उसके […]