जकार्ता,एशियाई खेलों में शुक्रवार के दिन भारत को सेलिंग में तीन पदक मिले, जिसमें एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल थे। भारत की ओर से महिलाओं की स्पर्धा में वर्षा गौतम और स्वेता श्रेवेगर ने रजत हासिल किया।
सेलिंग के ही ओपन लेसर इवेंट में भारत की हर्षिता तोमर ने कांस्य पदक जीता। वहीं पुरुष वर्ग में भारत की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम में अशोक ठक्कर और गणपति चेंगप्पा शामिल थे।
एशियाई खेल : भारत को सेलिंग में एक रजत और दो कांस्य मिले
