उदयपुर,राजस्थान के उदयपुर जिले के झाडोल तहसील के अडोल गांव में एक दिव्यांग ने 3 दुल्हनों के साथ शादी करके एक इतिहास रच दिया है।
यह दिव्यांग पिछले कई वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में महिलाओं के साथ रह रहा था। पहली पत्नी जो बनी है, वह उससे 13 साल बड़ी है। तीसरी दुल्हन उससे लगभग 5 साल छोटी है। दिव्यांग युवक का नाम नककालाल कासोटिया है, जो 32 साल का हो गया है। बचपन में पोलियो के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था। 12 साल पूर्व उसने अलसीगढ़ निवासी कुंती बाई को अपने साथ रख लिया था। 8 वर्ष पूर्व उसने गिरवा तहसील की पुनकी बाई के साथ प्रेम संबंध बनाए । लेकिन इन दोनों से उसे कोई संतान नहीं हुई। इसके बाद उसने 27 वर्ष की रेखा जो पुनकी की बहन थी। उसको अपने साथ रख लिया। जिसके साथ प्रेम संबंध बनने पर वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद तीनों महिलाओं ने शादी करने की सहमति दी। दिव्यांग ने एक ही मंडप में तीनों से शादी कर ली। शादी की चर्चा सारे जिले और राजस्थान में हो रही है।