मुख्यमंत्री से मिले यूनियन बैंक के एमडी व सीईओ

रांची , बैंक अधिकारियों से सीएम की अपील महिला स्वयं सहायता समूहों को खुले मन से ऋण दें
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि महिला स्वयं सहायता समूहों को सभी बैंक आगे बढ़ कर ऋण दें। महिलाएं ऋण लौटाने के प्रति सजग हैं। साथ ही, राज्य के ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः आवश्यक है कि बैंक उन्हें खुले मन से ऋण दें। मुख्यमंत्री ने यह बात यूनियन बैंक के एमडी एवं सीईओ राज किरण राय से कही। इस दौरान यूनियन बैंक के रांची जोन के फील्ड जेनरल मैनेजर अतुल कुमार तथा रांची क्षेत्र के प्रमुख अंकेश जैन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *