नई दिल्ली ,बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान में लोगों को संबोधित करते हुए बिहार में लागू किए गए शराबबंदी कानून को फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा फायदा पिछड़े वर्ग और गरीब लोगों को हुआ है। नीतीश कुमार राजस्थान के बांसवाड़ा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान नीतीश कुमार ने लोगों को शराबबंदी के फायदे भी बताए। उन्होंने शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने पर कड़ी सजा के प्रावधान का भी जिक्र किया।
नीतीश कुमार ने हाल के दिनों में शराबबंदी कानून के तहत हो रही गिरफ्तारी को लेकर मीडिया में चल रही खबरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर समुदाय में गलत करने वाले लोग होते हैं। और नियम तोड़ने वालों को उसकी सजा भी मिलती है।
शराबबंदी का सबसे ज्यादा फायदा पिछड़े और गरीब लोगों को हुआ : नीतीश
