डिंडौरी/सीहोर,मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में आठ साल की मासूम दिव्यांग के साथ दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना डिंडौरी के शहपुरा थाना की है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद भाजपा के दो नेताओं पर सीहोर के आष्टा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता राजा कलेक्टर और मुकेश ठाकुर के तौर पर की है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पोक्सो एक्ट के तहत भी इन दोनों पर केस दर्ज हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, दूसरी क्लास में पढऩे वाली मासूम रात में पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेलियों के पास सोने की बात कहकर घर से निकली थी। सुबह जब वह वापस नहीं आई तो माता-पिता ने उसे तलाशना शुरू किया। इसके बाद शनिवार सुबह गांव के पास ही खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। दिव्यांग का शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप का हुआ खुलासा हुआ। वहीं, स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में अध्यादेश के जरिए पारित नए कानून के मुताबिक, 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप का दोषी पाए जाने पर अधिकतम फांसी की सजा हो सकती है। मध्यप्रदेश में भी इसी तरह के कानून को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
8 साल की दिव्यांग से रेप, सिर कुचलकर हत्या, दो भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज
