यवतमाल,यहाँ के 75 वर्षीय किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया। मृतक किसान के लड़के जी एम रावते के अनुसार किसान पिता माधव शंकर रावते ने अपने खेत के एक पेड़ के नीचे अपनी चिता जलाई, और पेड़ पर चढ़कर उस में कूद गए। चिता में जलने के कारण उक्त किसान की मौत हो गई।
मृतक के लड़के के अनुसार 4 एकड़ में फैली कपास की फसल में कीड़े लग गए थे। जिसके कारण फसल नष्ट हो गई। किसान पर 60000 का कर्ज बकाया था बिटेरगाव थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चिता में कूद गया महाराष्ट्र का किसान
