इंदौर,मध्य प्रदेश के देवास से सांसद और पूर्व मंत्री मनोहर ऊंटवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल में राज्य के लिए तो कुछ नहीं किया, लेकिन वह दिल्ली से एक ‘आइटम’ ज़रूर ले आए। जब मनोहर ऊंटवाल यह बात कह रहे थे, उस समय मंच पर देवास विधायक गायत्री राजे पवार के अलावा मंत्री दीपक जोशी और अनेक भाजपा नेताओं मौजूद थे। ज्ञात हो कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूरे देश में उपवास रखा था। इस दौरान देवास से सांसद मनोहर ऊंटवाल ने मंच पर दिग्विजय सिंह दिग्विजय ने मध्य प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। ऊटवाल ने दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि दिल्ली से एक आइटम जरूर लेकर आ गए और नर्मदा यात्रा पर निकल गए। अब वह आलोचना कर रहे हैं कि साधुओं को राज्यमंत्री का दर्जा क्यों दे दिया गया, इससे उन्हें तकलीफ हो रही है।
मनोहर ऊंटवाल जब मंच से यह सब बोल रहे थे, तब मंच पर देवास विधायक गायत्री राजे पवार के अलावा मंत्री दीपक जोशी और अनेक वरिष्ठ भाजपाई भी मौजूद थे। सांसद मनोहर ऊंटवाल ने रामायण के किस्से सुना-सुना कर कार्यकर्ताओं की खूब वाहवाही लूटी। इसी दौरान उनकी ज़बान बेकाबू हो गई और उन्होंने दिग्विजय और उनकी पत्नी को निशाने पर ले लिया।
भाजपा सांसद ऊंटवाल ने दिग्विजय की पत्नी अमृता को बताया ‘आइटम’
