गोल्डकोस्ट,भारत की महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने राष्ट्रमण्डल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को एक रजत पदक जीता। तेजस्विनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में यह पदक हासिल किया। तेजस्विनी 618.9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं वहीं सिंगापुर की मार्टिना ने रिकॉर्ड 621.0 अंक हासिल कर स्वर्ण जीता। इसके अलावा स्कॉटलैंड की सिओनेड (618.1) को कांस्य पदक मिला। इसी स्पर्धा में भारत की अंजुम मौदगिल भी 602.2 अंक लेकर 16वें स्थान पर रहीं।
तेजस्विनी के इस रजत पदक के साथ ही निशानेबाजी में भारत के कुल पदकों की तादाद 12 हो गई है, इसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य हैं।
वहीं
इससे पहले गुरुवार को 4 में से 3 पहलवानों (सुशील कुमार, राहुल अवारे और बबीता कुमारी) ने फाइनल में जगह बनाते हुए भारत के लिए रजत पदक पक्के कर लिये। भारत के खाते में अब तक कुल 25 पदक आ गये हैं। वह 12 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बरकरार है।
तेजस्विनी ने जीता रजत, भारत के हुए 25 पदक
