मुंबई, मशहूर लेखक चेतन भगत ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता, देश को ठीक करने की जरूरत है। मैं कांग्रेस ज्वॉइन करने जा रहा हूं। मैं उनके कर्नाटक कैंपेन का समर्थन करूंगा। राहुल गांधी के साथ मिलकर आइए एक बेहतर भारत बनाएं। आपकी शुभकामनाएं चाहिए, क्योंकि यह मेरे लिए एक बड़ा कदम है।
सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट को खूब शेयर किया गया। फैंस अपने फेवरेट राइटर को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। लेकिन ये सच नहीं है। चेतन भगत ने अप्रैल फूल बनाया था।
चेतन भगत ने अपने ट्वीट के आगे एक लिंक अटैच किया है, जिससे पूरा मामला समझ में आ जाता है। लिंक पर क्लिक करने पर ‘अप्रैल फूल्स डे’ के बारे में विकीपीडिया का पेज खुलता है। यानी चेतन भगत ने मजाक किया है। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे गंभीरता से ले लिया। चेतन भगत के फैंस उन्हें सियासी पारी के लिए बधाई भी देने लगे। कुछ यूजर्स ने चेतन भगत के इस ट्वीट पर नाराजगी भी जताई है।
क्या कांग्रेस का ‘हाथ’ थामने वाले हैं चेतन भगत!
