मुंबई, फिल्म और टीवी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी जल्द ही एमटीवी के शो एमटीवी ट्रोल पुलिस में नजर आएंगी। इस शो को जरीन खान होस्ट कर रही हैं। शो में मंदिरा ने पुरुषों के बीच फैली महिलाओं को लेकर छोटी सोच के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुष डरपोक और बुजदिल हैं। वह देश के कई इलाकों में गई हैं, जहां उन्हें तरह-तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ा। मंदिरा ने कहा कि उन पर ऐसे भद्दे कमेंट किए जाते हैं, जिन्हें सुनकर उन्हें बुरा लगता है। कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी बॉडी शेपिंग पर कमेंट करते हैं। मंदिरा ने इसे पुरुष की बीमार मनोदशा करार दिया है। एक तरफ जहां पुरुषों से उन्हें ऐसे कमेंट मिलते हैं, वहीं दूसरी तरफ कई सारी ऐसी महिलाएं भी हैं, जो उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। जब वह लोगों की गलत और अभद्र भाषा देखती हैं, तो उनका मन खिन्न हो उठता है। उन्हें लोगों पर तरस आता है।
मंदिरा ने भारतीय पुरुषों को कहा-डरपोक
