मुंबई,सोशल मीडिया पर रातो-रात फेमस हुई अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर के आंख मारने वाले अंदाज ने सबको दीवाना बना लिया है। लोग सोचते होंगे कि व्यक्तिगत जीवन में वह बहुत चुलबुली लड़की होंगी, लेकिन इससे उलट उनका निजी जीवन बेहद सादगी भरा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रिया के पापा ने बताया कि प्रिया के पास कोई फोन नहीं है। अगर कोई विशेष बात हो तो वह अपनी मां का फोन इस्तेमाल करती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिया के पास एक फोन जरूर है, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं है, प्रिया के पापा सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में काम करते हैं, उन्होंने बताया जब कभी प्रिया को अपने फोन में इंटरनेट का इस्तेमाल करना होता है, तब प्रिया की मां अपने फोन के हॉटस्पॉट से उसका फोन कनेक्ट कर देती हैं। प्रिया की पसंद और नापसंद पर भी उनके पापा ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया वह एक साधारण लड़की है, लेकिन उसके शौक थोड़े अलग हैं। उन्होंने बताया प्रिया को गायन और नृत्य दोनों में बहुत रुचि है।
बेहद सादगी भरा है आंखों से वाह करने वाली प्रिया प्रकाश का निजी जीवन
