प्रॉपर्टी विवाद पर सिहोरा में वारदात,नाकाबपोशों ने युवक पर गोली दागी

जबलपुर, सिहोरा थाना अतंर्गत मृगनयनी मार्ग स्थित अपने घर का दरवाजा खोल रहे एक युवक पर एक बाइक में सवार होकर आये दो नकाबपोश ने गोली दागी। सौभाग्यवश गोली युवक को नही लगी। गोली जाकर दीवार में लगी। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गये। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला हैं कि युवक के चाचा द्वारा खरीदी गयी जमीन से कुरैशी परिवार का विवाद चल रहा। कुरैशी परिवार पर संदेह बताया जा रहा है। घटना के संबंध में सिहोरा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पठानी मोहल्ला वार्ड नंबर ५ निवासी ३५ वर्षीय बबलू उर्फ अकबर बेग जो ड्राइवरी का काम करता हैं। कल रात १२ बजे बस स्टैण्ड के पास स्थित गोलू ढाबा में चाय पीकर घर लौटा जैसे ही घर का दरवाजा खोला तभी चेहरे में सफेद गमछा लपेटे हुए एक बाइक में दो अज्ञात युवक आयें और बंदूक से उस पर फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली उसे लगने के बजाये दीवार में जाकर लग गयी। बबलू कुछ समझ पाता इससे पहले आरोपी दीक्षित कम्पांउड वाली गली भाग गयें। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला हैं कि बबलू उर्फ अकबर बेग का किसी से विवाद नहीं था। पूर्व में उसके चाचा मेहरबान बेग द्वारा खरीदी गयी जमीन पर से विवाद कुरैशी परिवार से चल रहा हैं। उसे संदेह हें कि इन्हीं लोगों के द्वारा यह घटना की गयी होगी, क्योंकि इसके पहले भी गुलशन कुरैशी द्वारा उसके ऊपर बंदूक से फायर कर जानलेवा हमला किया गया था। उसने इस घटना में परवेज कुरैशी, गुड्डू कुरैशी, चंदा कुरैशी, नीलू कुरैशी, गुलशन कुरैशी पर संदेह व्यक्त किया हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियोें के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा ३३६ के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *