नई दिल्ली,वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सोनी और अजय प्रताप सिंह को मप्र से राज्यसभा जाएंगे। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों नामों पर रविवार को मुहर लगा दी। मप्र से भाजपा को चार राज्यसभा सीट मिलना तय है। इससे पहले ही दो सीटों पर थावरचंद गहलोत और धर्मेंद्र प्रधान की घोषणा हो चुकी है। अजय प्रताप सिंह 2003 और 2008 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा संगठन में उन्होंने बहुत काम किया है। विंध्य क्षेत्र में जातिगत समीकरणों के मद्देनजर अजय प्रताप सिंह की उम्मीदवारी काफी अहम है। गौरतलब है कि कैलाश सोनी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे मीसाबंदी सेनानी संघ के अध्यक्ष भी हैं। सोनी नरसिंहपुर जिला भाजपा अध्यक्ष भी हैं।
सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन
भाजपा के सभी प्रत्याशी सोमवार सुबह दस बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पार्टी संस्थापकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद विधानसभा नामांकन जमा करने पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद रहेंगे।
मप्र से राज्यसभा जाएंगे सिंह, सोनी, गहलोत और प्रधान
