वेलिंगटन,न्यूजीलैंड की खुफिया एजेंसी के दस्तावेज से खुलासा हुआ है कि 1981 में जब ब्रिटेन की महारानी न्यूजीलैंड के दौरे पर आई हुई थीं, तब मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक किशोर ने उनकी हत्या की कोशिश की थी। जबकि पुलिस ने इस घटना पर पर्दा डाल दिया था। न्यूजीलैंड की खुफिया एजेंसी सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस ने खुलासा किया है कि क्रिस्टोफर लेविस ने दुनेदिन शहर में महारानी की कार की तरफ एक गोली चलाई थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस ने शाही सुरक्षा में शामिल लोगों को गोली की आवाज को लेकर आश्वस्त किया था कि यह पटाखा फूटने की आवाज है। 17 वर्षीय लेविस को पुलिस ने कुछ समय बाद ही सशस्त्र डकैती के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।
न्यूजीलैंड के दस्तावेजों में हुआ खुलासा,1981 में हुई थी ब्रिटेन की महारानी की हत्या की कोशिश
