जबलपुर,पर्यटन के लिए प्रसिद्ध भेड़ाघाट के घुआधार में आज फिर एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर तैनात भेड़ाघाट पुलिस और स्थानीय गोताखोरो ने समय रहते महिला को बचा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का नाम गंगा बाई बताया जा रहा है जो कि कटनी जिले की रहने वाली है पुलिस ने महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया है। हालांकि महिला के आत्महत्या करने के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। दो दिन से जिले में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते कलेक्टर ने अलर्ट जारी करते हुए सभी थाना प्रभारी ओर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वो अपने अपने इलाको में नदी के आसपास तैनात रहे। उसी के तहत भेड़ाघाट थाना प्रभारी नागोतीया अपने स्टाफ और गोताखोरो के साथ घुआधार के पास सर्च कर रहे थे। उसी दौरान एक महिला धुँआधार से कूदने की तैयारी कर रही थी। जब तक पुलिस उसे रोक पाती तब तक महिला ने छलांग लगा दी जिसके बाद तुरंत ही गोताखोर महिला को बचाने के लिए कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की मदद से गोताखोरों ने महिला को बचाया। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है।
धुंआधार में महिला ने लगाई छलांग,पुलिस ने बचाई जान
