रुसी पैसेंजर विमान मास्को में दुर्घटनाग्रस्त, सभी 71 मुसाफिरों के मारे जाने की आशंका

मास्को,रूस की राजधानी मास्को के नजदीक रविवार को एक भीषण विमान हादसे की खबर है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार एक रुसी पैसेंजर विमान राजधानी मास्को में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 65 यात्री और 6 क्रू मैबर्स सवार थे और आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सहित 71 लोग मारे गए हैं। मीडिया के मुताबिक जैसे ये ही विमान मास्को एयरपोर्ट से उड़ा, रडार से ग़ायब होना शुरू हुआ और फिर दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान एएन-148 ने मास्को से ओरसक के लिए उड़ान भरी थी। इमरजेंसी सेवाओं के सूत्रों का कहना है कि ये प्लेन क्रैश हो गया है और इस विमान में सवार किसी भी शख्स के बचे होने की कोई उम्मीद नहीं के बराबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये विमान मास्को के करीब आरगुनो गांव में गिरा है। स्थानीय मीडिया से आ रही खबरों के अनुसार प्लेन के क्रैश होने के बाद चश्मदीदों ने आसमान से आग के गोले को जमीन पर गिरते हुए देखा विमान का मलबा बड़े इलाके में गिरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *