झारखण्ड में रांची,खूंटी,सिमडेगा,गिरिडीह,कोडरमा समेत कई जिलों के उपायुक्त बदले

रांची,झारखंड में आज बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके तहत कई जिलों के उपायुक्त बदल गये है।कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्रम नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव डीके तिवारी को जल संसाधन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है, वहीं उच्च ,तकनीकी शिक्षा सचिव अजय कुमार सिंह को श्रम नियोजन विभाग के सचिव व श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पथ निर्माण विभाग के सचिव मस्त राम मीणा को स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन नई दिल्ली बनाया गया है वहीं जल संसाधन विभाग के सचिव के.के.सोन को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है और उन्हें राजस्व,निबंधन एवं भूमि विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पर्यटन विभाग के सचिव राहुल शर्मा को उत्पाद एवं मद्य्न निषेध विभाग का सचिव बनाया गया है, साथ ही परिवहन विभाग के सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल चाईबासा ब्रजमोहन कुमार को निदेशक झारखंड राज्य आवास बोर्ड बनाया गया है, वहीं झारखंड राज्य भवन निर्माण लि. के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है, वहीं उन्होंने भवन निर्माण निगम लि. के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
खूंटी के उपायुक्त डॉ. मनीष रंजन को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है निदेशक जनगणना ऑपरेशन का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लातेहार के उपायक्त प्रमोद कुमार गुप्ता को कोल्हान का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है और सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना का प्रशासक का भी प्रभार सौंपा गया है। जामताड़ा के उपायुक्त रमेश कुमार दूबे को विशेष सचिव जल संसाधन विभाग व विशेष सचिव गृह कारा जटाशंकर चौधरी को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है, वहीं रांची के उपायुक्त मनोज कुमार को गिरिडीह का उपायुक्त बनाया गया है। जबकि निदेशक मत्स्य राजीव कुमार को लातेहार का उपायुक्त बनाया गया है। साहेबगंज के उपायुक्त शैलेश कुमार चौरसिया को स्कूली शिक्षा विभाग का अपर सचिव व निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकार बनाया गया है। निदेशक पर्यटन जितेंद्र कुमार सिंह को चतरा का उपायुक्त बनाया गया है।
कोडरमा के उपविकास आयुक्त आदित्य कुमार आनंद को जामताड़ा का उपायुक्त, अपर नगर आयुक्त रांची दिव्यांशु झा को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, उपविकास आयुक्त पलामू सुशांत गौरव और उपविकास आयुक्त गढ़वा फैज अक मुमजात को को पदस्थापन की प्रतीक्षा में कार्मिक विभाग में योगदान का निर्देश दिया गया है। जबकि जामताड़ा के उपविकास आयुक्त भोर सिंह यादव को उत्पाद आयुक्त बनाया गया है और उन्हें झारखंड विभरेज कॉरपोरेशन रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं गिरिडीह के उपायुक्त उमाशंकर सिंह को गोड्डा का उपायुक्त, बोकारो के उपायुक्त राय महिमापत रे को रांची का उपायुक्त, सिमडेगा के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को निदेशक हस्तकरघा रेशम व हस्तशिल्प, चतरा के उपायुक्त संदीप सिंह को साहेबगंज का उपायुक्त, गोड्डा के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह को कोडरमा का उपायुक्त और कोडरमा के उपायुक्त, संजीव कुमार बेसरा को निदेशक पर्यटन, उपविकास आयुक्त खूंटी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल को बोकारो का उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है।

झाप्रसे के दो अधिकारियों का तबादला
राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का भी स्थानांतरण और पदस्थापन किया है, जिसके तहत जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव बिन्दु माधव प्रसाद सिंह को उपविकास आयुक्त पलामू और अनुमंडल पदाधिकारी रंका जावेद अनवर इदरीसी की सेवा कार्मिक में देने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *