श्याम बेनेगल को वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

मुंबई,15 वे मुंबई फिल्म फेस्टिवल के समापन के मौके पर आज वरिष्ठ फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल को वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमैंन्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह अवार्ड महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने प्रदान किया। बेनेगल को फिल्मों में अतुलनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। ऑस्ट्रियन फिल्म ब्रदर जेकब, आर युस्लीपिंग?’ को मिफ 2018 की सर्वश्रेष्ठ जानकारी देने वाली फिल्म का स्वर्ण शंख पुरस्कार प्रदान किया गया। अंर्तराष्ट्रीय फिल्म के लिए रौप्य शंख पुरस्कार अमर कौशिक की फिल्म “आबा” और नाक्यून किम की कोरियन फिल्म “माय टर्न” को मिला। इस अवसर पर महाराष्ट्र के शिक्षा एवं संस्कृत मंत्री विनोद तावड़े वा मुंबई की पूर्व महापौर किरण शांताराम निदेशक फिल्म डिवीज़न मनीष देसाई उपस्थित थे।गौरतलब है मिफ में लघु ,वृत्त चित्र और एनीमेशन फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *