मुंबई, फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले यौन शोषण को लेकर अब तक कई अभिनेत्रियों ने अपनी बात सामने रख चुकी हैं। बीते साल हॉलीवुड निर्देशक हार्वी वाइंस्टीन पर कई अभिनेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इसके बाद दुनियाभर में बाकायदा #Metoo कैंपेन चला जिसमें अपने साथ हुए यौन शोषण का अभिनेत्री के साथ-साथ आम महिलाओं ने भी जिक्र किया। इस मामले में लंचबॉक्स’ और एयरलिफ्ट अभिनेत्री निम्रत कौर ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री से पूछा है कि हॉलिवुड अभिनेत्रियों की तरह वे अपना शोषण करने वालों का नाम खुलकर क्यों नहीं लेतीं है। यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में किसी यौन उत्पीड़न करने वाले का नाम क्यों नहीं लिया गया,निम्रत ने कहा,भारत में कामकाजी माहौल में महिलाओं के सामने आकर बोलने के लिए कानून प्रणाली निर्विवाद होनी चाहिए। पीड़ित जो किसी भी तरह के उत्पीड़न से गुजरी हो,उस मदद देने और उसके अंदर निडरता की भावना कायम करने में यह सक्षम होनी चाहिए। एक समाज के रूप में हमें मजबूत और ज्यादा दृढ़ बनने की जरूरत है। निम्रत के मुताबिक,आधे से ज्यादा मामलों में महिलाएं इसलिए सामने नहीं आती हैं क्योंकि उन्हें जो कानूनी सहारा मिलता है,उस पर उन्हें भरोसा नहीं होता है। महिलाओं के सामने आकर बोलने के लिए जमीनी स्तर पर मानसिकता में बदलाव लाना होगा।महिलाओं के अंदर प्रणाली, सरकार और कानूनी दृष्टिकोण को लेकर भरोसा और आत्मविश्वास जगाना होगा।