भोपाल,16 महीने से प्रभारी राज्यपाल के भरोसे रहने वाले मध्य प्रदेश को आखिरकार स्थायी राज्यपाल मिल गया। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल को राज्यपाल बनाया जाएगा। आनंदी प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी। उनके पहले सरला ग्रेवाल प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। पटेल राज्य की 27वीं राज्यपाल होंगी। गौरतलब है कि पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव के निधन के बाद से गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
आनंदी बेन पटेल को MP का राज्यपाल बनाया गया
