चुरू,तकरीबन तीन दर्जन आपराधिक मामलों में लिप्त कुख्यात आरोपी अजय जैतपुरा की बुधवार को चूरू के सादुलपुर में हत्या कर दी गई। चुरू पुलिस जैतपुरा को सादुलपुर कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी और कोर्ट परिसर में ही 4 अज्ञात हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर डाली। गंभीर घायल जैतपुरा को हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इससे पहले अजय जैतपुरा कोर्ट में पेशी के दौरान चार अज्ञात हमलावरों की ताबड़तोड़ गोलीबारी में घायल हो गया था। हमलावरों ने एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाई थीं और इसमें से तीन सीधे जैतपुरा को लगी। इस गोलीबारी में एक वकील के घायल होने की सूचना भी है। यह वारदात चूरू जिले के सादुलपुर कोर्ट परिसर में अंजाम दी गई। गोलीबारी के बाद मौके पर आरएसी सहित पुलिस का जाब्ता तैनात है। उपखंड अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। चुरू एसपी राहुल बारहठ भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, कुख्यात बदमाश अजय जैतपुरा की हत्या
