भोपाल, आयकर विभाग ने भोपाल के ओरियंटल इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी समेत ठकराल ग्रुप के सात ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा है। इस ग्रुप के इंदौर, जबलपुर और भोपाल में कई कालेज हैं। विभाग को यहां पर वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इनकम टैक्स टीम की कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि ठकराल ग्रुप का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स संचालित हो रहे हैं। इंदौर में ठकराल ग्रुप एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी संचालित कर रहा है। बताया जा रहा है कि आईटी विभाग द्वारा ग्रुप के राजधानी सहित इंदौर, जबलपुर स्थित सात ठिकानों पर भी रेड मारी गई है। इस तरह करीब 22 ठिकानों पर आईटी विभाग ने सुबह सात बजे छापामार कार्यवाही की है। खबर लिखे जाने तक टीम ने यहां से बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किये हैं। जिनमें करोड़ों की हेराफेरी उजागर होगी।
ओरिएंटल ग्रुप के 22 ठिकानों पर आयकर का छापा
