अंबिकापुर, बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत सरईडीह में लंबे अरसे बाद नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए शुक्रवार की रात हिंडाल्को के कांटाघर को उड़ा दिया और दो एक्सीवेटर,दो ट्रकों सहित अन्य मशीनों को फूंक दिया। नक्सलियों ने यहां कर्मचारियों को बंधक बना पिटाई कर दी। नक्सलियों की संख्या करीब एक दर्जन थी और हथियारों से लैस थे। नक्सलियों द्वारा कई वाहनों को फूंके जाने की पुष्टि सामरी थानेदार राजेंद्र साहू ने की है। सूचना के बाद 11 बजे तक क्षेत्र में पुलिस बल नहीं पहुंचा था।घटना रात डेढ़ बजे की है। नक्सलियों ने झारखंड के कुकुद माईंस में भी कांटाघर को उड़ा दिया व मशीनें जला दी है।बलरामपुर का कुदाग व झारखंड का कुकुद माइंस कुछ किलोमीटर की दूरी पर है।
नक्सलियों का उत्पात हिंडाल्को के कांटाघर उड़ाया मशीनों को फूंका
