रणवीर और दीपिका श्रीलंका में करेंगे सगाई!

मुंबई,विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चा अभी चल ही रही है कि एक और बॉलिवुड कपल की शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं। खबर है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्दी सगाई कर सकते हैं। दोनों ने नए साल का जश्न श्रीलंका में मनाया था। दीपिका अपना बर्थडे भी वहीं मनाने के मूड में हैं। बता दें कि पांच जनवरी को दीपिका पादुकोण का 32वां जन्मदिन है। चर्चा है कि इस मौके पर दोनों सगाई कर सकते हैं। रणवीर और दीपिका ने श्रीलंका में बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया है। रणवीर श्रीलंका में एक ऐड शूट करने गए थे। दीपिका ने भी न्यू इयर के मौके पर उन्हें वहीं ज्वॉइन कर लिया था। अब उनकी सगाई की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस बात की दोनों में से किसी ने भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि दीपिका के बर्थडे के मौके पर दोनों सगाई कर सकते हैं। लंबे समय तक दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन हाल ही में दीपिका ने कबूल किया था कि रणवीर उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। हाल ही में रणवीर दीपिका के पैरंट्स से भी मिले थे। दीपिका और रणवीर ने साथ में रामलीला, बॉम्बे टॉकीज और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अगली फिल्म पद्मावती है, जो दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के कारण इसकी रिलीज टल गई। फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *