एकनाथ खड़से का कांग्रेस में स्वागत है: अशोक चव्हाण

मुंबई,महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने कहा है कि भाजपा नेता एकनाथ खड़से को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा, एकनाथ खड़से वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें जनता की समस्याओं की गहरी जानकारी है। खड़से को वर्तमान राज्य सरकार में भाजपा का सबसे वरिष्ठ नेता होने का दुष्परिणाम भुगतना पड़ रहा है। उन्हें राजनीतिक कारणों से कैबिनेट से चुपचाप हटा दिया गया, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर खड़से नजरअंदाज होने के डर के बिना जनता के लिए लगातार काम करना चाहते हैं तो उनका कांग्रेस में स्वागत है। हालांकि खड़से से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *