मुंबई,सलमान ने अपने फार्महाउस में जन्मदिन मनाया। यहां उनकी पूरी फैमिली और कुछ खास दोस्तों को इनवाइट किया गया। पहले खबर थी कि सलमान बर्थडे मनाने के लिए विदेश चले जाएंगे, पर वह नहीं गए। हर बार की तरह इस बार का सेलिब्रशन भी खास अंदाज में हुआ। बर्थ डे के दिन सलमान ब्लैक टीशर्ट में नजर आए। उनका केक बीइंग ह़यूमन के लोगों से बना था। जन्मदिन के मौके पर सलमान ने टाइगर की सक्सेस का श्रेय केटरीना को दिया। उन्होंने कहा, टाइगर जिंदा है की सक्सेस केटरीना की ओर से उनके लिए सबसे अच्छा बर्थ डे गिफ्ट है। सलमान की पार्टी में केटरीना विराट अनुष्का के रिसेप्शन को बीच में छोड़कर पहुंची थीं। उनके अलावा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी विराट की पार्टी को बीच में छोड़कर सलमान की पार्टी में पहुंचे थे। सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। भारतीय बाजार में पांच दिन के अंदर फिल्म का कुल कलेक्शन 173 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।
सलमान की पार्टी में उनके परिवार के अलावा उनकी को-स्टार और पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी, गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, एक्स गर्लफ्रेंड केटरीना कैफ, मौनी रॉय, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे स्टार्स शामिल हुए।
सलमान ने अपने फार्महाउस में जन्मदिन मनाया,केटरीना ने दिया खास तोहफा?
