झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

रांची, देवघर की एक अदालत के आदेश पर झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह, मंत्री के करीबी चंदन सिंह और उनके अंगरक्षक के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। यह मामला देवघर जिले के सारठ इलाके का है, जहां के अलुवारा पंचायत के मुखिया जयदेव मेहरा ने केस किया है। मुखिया ने बीते 16 अक्टूबर को कोर्ट में पीसीआर दायर किया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद सारठ थाना में कृषि मंत्री और अन्य दो के विरुद्ध अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंत्री पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मुखिया के साथ गाली-गलौच करने और रात को मुखिया के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित के मुताबिक इस मामले में वह देवघर के एसपी से मिले भी थे, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होने के बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। हालांकि कृषि मंत्री का कहना है कि उनके खिलाफ षड्यंत्र किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *