भोपाल,मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही एक अध्यादेश जारी करने जा रही है। इस अध्यादेश के जारी हो जाने के बाद जनवरी 2018 से शहरी क्षेत्र में रजिस्ट्री शुल्क 1 फ़ीसदी बढ़ जाएगा। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने रजिस्ट्री शुल्क का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है। अब इसका अध्यादेश निकाला जाना है। अध्यादेश जारी होने के बाद रजिस्ट्री का शुल्क 9.3 से बढ़कर 10.3 हो जाएगा। इससे सरकार को 200 करोड़ की आय संभावित है।
रजिस्ट्री शुल्क की वृद्धि में होने वाली 200 करोड़ रुपए की राशि को सरकार इंदौर, भोपाल, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर खर्च करेगी। सरकार के निर्णय के अनुसार मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की जो कंपनी बन रही है। सरकार अंशपूंजी के रूप में यह राशि कंपनी में निवेश करेगी।
MP में जनवरी से शहरी क्षेत्र में 1 फ़ीसदी रजिस्ट्री शुल्क बढ़ेगा
