लखनऊ,मुंबई बम ब्लास्ट मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम के दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी राजधानी लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट के परिसर से उस समय हुई जब यहां सलेम की पेषी के दौरान सघन तलाषी अभियान चलाया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं और स्वयं को सलेम का रिष्तेदार बता रहे हैं। पुलिस दोनों दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सलेम के गुर्गे मोहम्मद सालिक पुत्र तकिउद्दीन निवासी मुबारकपुर आजमगढ़ तथा मोहम्मद आरिफ पुत्र अबु हाकिम निवासी सरायमीर आजमगढ़ हैं। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। दरअसल जब पुलिस ने इन दोनों को रोका तो वे भड़क गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। गिरफ्तार किया गया सालिक अबू सलेम का सगा भांजा है जबकि आरिफ स्वयं को भतीजा बता रहा है। यह दोनों ही सलेम से मिलने का प्रयास कर रहे थे।
CBI कोर्ट से अबू सलेम के दो गुर्गे गिरफ्तार
