इंदौर,दिग्विजय की नर्मदा यात्रा में शिरकत करने के लिए मालवांचल के प्रवेश द्वार इंदौर आये कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कमलनाथ ने कहा कि म.प्र. सरकार मस्त और जनता त्रस्त है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में 160 घोटाले हुए हैं। राज्य की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। इससे हमारा सिर झुककर शर्म महसूस हो रही है कि हम म.प्र. के वासी हैं। आपने मुख्यमंत्री से कहा कि वे सपने दिखाना बंद करें। कमलनाथ आज इंदौर में एरोड्रम रोड स्थित हंसदास मठ में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने भाषणों के जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं सपने दिखा रहे हैं। आज म.प्र. के ९० प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। विज्ञापन के माध्यम से उद्योगों का विस्तार बताया जा रहा है। आपने कहा कि म.प्र. में जितने नए उद्योग नहीं खुले उससे ज्यादा पुराने उद्योग बंद हो गए और होते जा रहे हैं। आज सरकारी स्वूâलों में जहां शिक्षक नहीं है वहीं अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। प्रदेश बीमारी की चपेट में आ रहा है। अपराध, कुपोषण और आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही है। विश्व में सबसे अधिक किसानों की आत्महत्याएं म.प्र. में हो रही है। किसानों की आत्महत्या का विश्व रिकार्ड म.प्र. में बन रहा है।
आपने प्रदेश की जनता, युवा और किसानों से कहा कि वे राज्य की सच्चाई जानकर कांग्रेस का साथ दे। गुमराह नहीं हो। आपने चुटकी लेते कहा कि इस समय अस्पताल में डॉक्टर और विद्यालयों में शिक्षक और प्रदेश में विकास गायब है, वैसे ही भविष्य में समय आ रहा है म.प्र. से भाजपा गायब होने वाली है। आपने प्रश्नोत्तर में कबूला कि कांग्रेस में कमचोरी है। लेकिन प्रदेश में गुटबाजी से आपने इनकार किया। आपने कहा कि प्रदेश में सभी नेता साथ-साथ मिलकर जनता के सामने जाएंगे।
शिवराज के कार्यकाल में 160 घोटाले, मुख्यमंत्री सपने दिखाना बंद करें : कमलनाथ
